Big NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गांव में फिर फूटा कोरोना बम, इतनों की रिपोर्ट पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

लक्सर से बडी़ खबर है। जी हां बता दें कि लक्सर के खानपुर ब्रहमपुर गांव में 1 सप्ताह बाद आज फिर कोरोना बम फूटा। गांव में आज फिर 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

19 मई को 104 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 50 लोगों के सैंपल में से गांव के 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज फिर इसी गांव के 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के टच में आने वाले लोगों के गांव में सैंपल लिए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें