Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 40 साल के अधेड़ से करा दी 13 साल की लड़की की शादी, ऐसे हुआ खुलासा

दिनेशपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के खानपुर गांव की एक 13 साल की नाबालिग की शादी 40 साल के व्यक्ति से करा दी गई। लड़की की ताई की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता, मां और पति पर बाल विवाह अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग को भी बरामद कर लिया।

गांव खानपुर निवासी लकड़ी की ताई ने 22 मई को थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके देवर ने अपनी 13 साल की लड़की का विवाह 40 साल के अधेड़ के साथ कर दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश में जुट गई।

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के महाराजपुर, पीलीभीत में जाकर 24 मई को नाबालिग को बरामद कर लिया। जबकि विवाह का आरोपित मनोरंजन सहित अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नाबालिग के बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें