Big NewsNainital News

हल्द्वानी से बड़ी खबर : अस्पताल में दो संदिग्ध मरीज भर्ती, ब्लैक फंगस के लक्षण

ब्लैक फंगस को लेकर बड़ी खबर हल्द्वानी के एसटीएच से है। जी हां बता दें कि हल्द्वानी के एस टी एच अस्पताल में ब्लैक फंगस के लक्षणों वाले 2 मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें से एक काशीपुर से है तो दूसरा हल्द्वानी के दमुवाढूंगा से। हालांकि अभी दोनों की रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन लक्षणों के आधार पर चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।

एसटीएच हल्द्वानी के एमएस डा. अरूण जोशी ने बताया कि दमुवांढूंगा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे रहे हैं। उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है। दूसरे मामले में काशीपुर से लाए गए एक 64 वर्षीय पुरूष रोगी की कोरोना रिपोर्ट तो निगेटिव आई लेकिन उसमें भी ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं। इसीलिए दोनों को रिपोर्ट आने तक संदिग्ध ब्लैक फंगस के रोगियों की सूची में रखा गया है। उनका उपचार जारी है। एसटीएच में ब्लैक फंगस का एक गंभीर रोगी पहले से ही भर्ती है। इसके अलावा हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक चिकित्सालय में बाजपुर और पिथौरागढ़ निवासी व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें