HighlightNainital News

उत्तराखंड में एक विवाह ऐसा भी, दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, पुलिस वाले बने बाराती

हल्द्वानी कोरोना महामारी ने आर्थिक व्यवस्थाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी के साथ शादी में भी बाधा डाली है। कोरोना ने शादी के ट्रेंड को ही बदलकर रख दिया है। पुलिस बाराती और घराती दोनों की भूमिका निभाती शजर आ रही है। अब लोग शादी में फालतू खर्चा ना कर अलग यह रस्मो रिवाज से शादी करें हैं.

जी हां मामला मंगलवार का कालाढूंगी क्षेत्र से लगे कोटाबाग का है जहां पर शादी से ठीक पहले दुल्हन और उसकी बहन कोरोना संक्रमित पाई गई। इससे हड़कंप मच गया। बाद में आपसी बातचीत कर पीपीई किट पहन कर फेरे लिए गए। हालांकि कोविड 19 के नियमों को लागू कराने के लिए कोटाबाग पुलिस चौकी से जो जवान भेजे गए। विवाह पूरा होने तक वह वहीं पर मौजूद रहे। पुलिस कर्मी हालांकि ड्यूटी में थे। लेकिन उन्होंने ड्यूटी के साथ ही बाराती की भूमिका भी निभाई। विवाह की रश्म पूरी होने के बाद वह वापस लौटे। स्थानीय लोगों ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस कर्मियों की ओर से किये जा रहे कार्यो की भी खूब सराहना की ग ई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें