HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : कछुओं के कवच और अन्य सामान के साथ नाबालिग गिरफ्तार, कार सीज

रुद्रपुर : कर्फ्यू के दौरान वाहन चेकिंग में पुलिस ने कार में से प्रतिबंधित कछुओं के कवच और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने कार को सीज कर मौके से पकड़े गए नाबालिग लड़के पर वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर न्यायालय में पेश किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लॉक डाउन के दौरान एसआई सोनिका जोशी गश्त कर रही थीं। इस दौरान बंगाली मोड़ के पास एक कार को रोका जिसे एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक कट्टे में प्रतिबंधित कछुओं के सात कवच और सीने की हड्डियां सहित दो मुँह बरामद किए। पुलिस ने कार (यू के 06 ए एल 7228) को सीज कर दिया। साथ ही कार चला रहे रुद्रपुर निवासी नाबालिग पर वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर न्यायालय में पेश किया।

सूत्रों की मानें तो युवक घर मे किसी को बिना बताए कार लेकर गूलरभोज डैम में घूमने निकला था जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें