Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड ब्रेकिंग : 83 पहुंचा ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा, अब तक 6 की मौत


ऋषिकेश : म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर ग्रसित मरीजों के लिए एम्स, ऋषिकेश में 100 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें आईसीयू सुविधा वाले 10 बेड शामिल हैं।
म्यूकर माइकोसिस के मरीजों के समुचित उपचार के लिए एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की 2 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में ईएनटी, न्यूरो, नेत्र, डेंटल और माइक्रोबायोलॉजी के चिकित्सक शामिल हैं।
इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा जी ने बताया कि वर्तमान में एम्स में म्यूकर माइकोसिस के 77 पेशेंट भर्ती हैं। कोविड पाॅजिटिव और कोविड नेगेटिव रोगियों को अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। कुल मामले 83 हो चुके हैं। जबकि 6 मौत हो चुकी है।