HighlightNainital News

उत्तराखंड : पहाड़ के लिए रवाना हुआ कोविड सेवा रथ, ऐसे करेगा मदद

हल्द्वानी: वन्दे मातरम संस्था के शैलेंद्र दानू और उनकी टीम कोविड काल मे हर जरूरतमंद की मदद में जुटी है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक ये टीम लगातार हॉस्पिटल में कोविड के मरीजों को प्लाज्मा दिलाने से लेकर ब्लड दिलाना हो या फिर किसी भी तरह की दूसरी जरूरत। पूरी टीम लगातार लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं।

अब वंदे मातरम संस्था ने पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कोविड सेवा रथ भेजा है। जिसको आज एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैलेंद्र दानू का कहना है की पहाड़ के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों के पास कोई संसाधन नहीं हैं। उनकी टीम द्वारा पहाड़ों को ऑक्सिमीटर, पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, थर्मामीटर और कोविड से जुड़ी दवाइयां भेजी गई हैं। वंदे मातरम संस्था का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जाए। इसलिए आज उनकी तीन गाड़ियां पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की मदद को लेकर रवाना हुई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें