Dehradunhighlight

उत्तराखंड : पुलिस भर्ती पर कोरोना ने लगाया ब्रेक, अभी करना पड़ेगा इंतजार

dgp ashok kumar

देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर से पहले पुलिस सिपाही और दारोगा भर्ती को लेकर तैयारियां चल रही थी। लेकिन, अचानक कोरोना की दूसरी लहर आ गई। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गया। इस भर्ती को युवाओं को लंबे समय से इंतजार है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोविड के कारण मौजूदा दौर में पुलिस की भर्ती संभव नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने पर सिपाही से दारोगा के पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बेरोजगारों से संयम बनाए रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि ये कठिन वक्त है। ऐसे वक्त में संयम से रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने गलत तरीके से मास्क लगाने वालों पर सख्ती करने का मन बना लिया है।

डीजीपी ने राज्य में गलत तरीके से मास्क पहनने वाले लोगों पर भी सख्ती के लिए कहा है। डीजीपी के अनुसार, कुछ लोग मुंह-नाक ढके बिना मास्क लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर मास्क न पहनने के समान पहली बार में पांच सौ, फिर सात और तीसरी बार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Back to top button