Big NewsHaridwar News

बिग ब्रेकिंग रुड़की : पंखे से लटका मिला महिला का शव, गांव में सनसनी, ससुराल वाले फरार

Haridwar police

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बसवा खेड़ी गाँव में महिला का शव पंखे से लटका मिला। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी पहुंचे और गांव में पुलिस बल तैनात की गई। महिला के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। धहीं मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें