HighlightNainital News
उत्तराखंड: आज यहां से आई राहत की खबर, कई दिनों बाद इतनी कम मौतें


हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में रिकवरी रेट बढ़ने लगा है। जैसे-जैसे इसमें इजाफा हो रहा है। मौत के आंकड़े भी कम हो रहे हैं। अस्पताल में आज 15 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर गए। पिछले 24 घण्टे में अस्पताल में निछले कई दिनों बाद केवल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली।
सुशीला तिवारी अस्पताल में 223 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में वर्तमान में 220 ऑक्सिजन बेड खाली हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुशीला तिवारी में भर्ती 130 मरीजों की हालत गम्भीर है। जबकि 40 मरीजों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।