Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CMO ऑफिस में धरने पर बैठे सूर्यकांत धस्माना, बोले : खोखले हैं सरकार के दावे

देहरादून : कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य की भाजापा सरकार के ब्लैक फंगस के इलाज की पूरी तैयारी के लाख दावों के बावजूद आज प्रदेश की राजधानी में लोग इंजेक्शन के लिए दर दर भटक रहे हैं और उनके मरीज हस्पतालों में तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि  दवा व इंजेक्शन के अभाव में तड़पते हुए लोगों को नहीं देख जा सकता। वो सरकार की थोथी घोषणाओं के खिलाफ CMO ऑफिस में ही धरने में बैठ गए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीएमओ कक्ष में सीएमओ अनूप डिमरी व डिप्टी सीएमओ कैलाश गुंजियाल का घेराव किया। धस्माना ने कहा कि मुझे दो दिन से दर्जनों लोगों के फोन आ रहे हैं, ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए और मैं सरकार के द्वारा बनाये गए नोडल अधिकारी को और सीएमओ को फोन कर रहा हूँ तो कभी फोन नहीं उठता और फोन उठता है तो एक ही जवाब की इंजेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि जब नहीं है तो सरकार ने एसओपी जारी क्यों कि और क्यों कहा कि हमारी पर्याप्त तैयारी है।

धस्माना ने कहा कि आज एक मरीज के तीमारदार ने बिलखते हुए उनको फोन किया तो वे स्वयं पहुंचे तो यहां जमा तमाम लोग जो पिछले दो तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मुझसे शिकायत की और अब मैं सीएमओ साहब से और नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ से पूछ रहा हूँ तो ये कह रहे कि जब सरकार और शाशन देगा तभी हम लोगों को दे पाएंगे और हमको नहीं पता कि इंजेक्शन कब आएगा। हमारे पास जो थे वो पहले ही बंट चुके हैं।

सीएमओ ने जिलाधिकारी, डीजी हेल्थ व शाशन में अधिकारियों को फोन से धरने व घिराव की सूचना दी तो, करीब एक घण्टे बाद डीजी हेल्थ डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने फोन कर धस्माना से वार्ता की व उनको बताया कि ब्लैक फंगस के इस तरह से ज्यादा मामले आने की किसी को उम्मीद नहीं थी और इसमें लगने वाले जितने इंजैक्शन हमारे पास आये थे वे सब बंट चुके हैं और तीन सौ इंजैक्शन का आर्डर दिया जा चुका है।

उन्होंने धस्माना से धरना समाप्त करने का आग्रह किया जिसपर धस्माना ने उनसे कहा कि इलाज व इंजेक्शन आवंटन में पूरी तरह से पारदर्शिता हो इसके लिए वे सीएमओ व नोडल अधिकारी को निर्देशित करें, जिस पर डीजी ने सीएमओ से कहा कि वे सूची तैयार करें और जिस क्रम में जो आये उसी क्रम में उसको इंजेक्शन आवंटित हो। इस आश्वासन के बाद धस्माना व उनके साथ धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के सोनू हसन, विनीत प्रसाद भट्ट व फारूक राव ने धरना समाप्त किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें