HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड : चलती बाइक में अचानक लगी आग, बाइक छोड़ फरार हुए सवार

उत्तरकाशी: वीरपुर डुंडा के समीप सैनी में चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चला रहा और उसके साथ सवार एक अन्य बाइक छोडकर फरार हो गए। सवाल यह है कि आखिर दोनों बाइक छोड़कर क्यों फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में डुंडा चैकी में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जब मोके पर पुलिस पहुंची तो मोटर साइकल पूरी तरह जल कर नष्ट हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों लोग बाइक छोड़कर क्यों फरार हो गए। पुलिस दोनों को पता लगाने में जुट गई है। दोनों के भागने के पीछे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं बाइक चोरी का तो नहीं थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें