Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : पहले लड़की को दी नौकरी, फिर करने लगा छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज


ऋषिकेश: ऋषिकेश में लैब में काम करने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआरएल लैब के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश में देहरादून निवासी एक एक युवती ने शिकायत पत्र दिया था कि मेरी जॉब के विषय में सीआरएल लैब ऋषिकेश के संचालक आशीष से बात हुई थी।
14 मई को सीआरएल लैब ऋषिकेश में जॉब ज्वाइन कर ली थी। 18 मई को आशीष ने मुझे पकड़ कर अपनी और खींचा और गलत नियत से यह हरकत की। साथ ही मुझे धमकी भी दी कि घटना किसी को ना बताएं। तहरीर में युवती ने बताया कि जिस कारण से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में आशीष कुमार सीआरएल लैब ऋषिकेश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।