Haridwar News

भाजपा विधायक के वीडियो वायरल प्रकरण में आगे आया किसान संगठन, कहा- गांव में ना आएं

रूड़की: झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की वायरल वीडियो प्रकरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक देशराज ने वीडियो वायरल करने वाले और अभ्र्द्रता करने वालों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है। तो वहीं ग्रामीणों के पक्ष में किसान संगठन खड़े हुए हैं और खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी भी ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया तो संयुक्त मोर्चा अपनी गिरफ्तारी देगा और जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते है। तब तक भाजपा नेता गावों में आने की जुर्रत ना करें, वरना विधायक देशराज कर्णवाल की तरह ही अन्य भाजपा नेताओं को भी सबक सिखाया जाएगा।

आपको बता दें रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भक्तोंवाली गाँव में दो दिन पहले भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के साथ कुछ ग्रामीणों के द्वारा की गई अभद्रता में मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री गाँव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाक़ात की। उन्होंने भाजपा नेताओ को चेतावनी देते हुए कहा है की कोई भी भाजपा नेता या विधायक गाँव में आता है तो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।

गौरतलब है कि झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल दो दिन पहले किसी काम से क्षेत्र के भक्तोवाली गाँव पहुंचे थे। जहाँ पर कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाँव में कोई कार्य नहीं करने का आरोप लगाया था। विधायक ने ग्रामीणों को समझाने का भी प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और उक्त प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद विधायक के पीए ने झबरेड़ा थाने में पुलिस को तहरीर देकर अभ्र्द्रता करने वालो पर मुकदमा दर्ज कराया था।

ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और कहा है की किसी भी ग्रामीण की गिरफ़्तारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की सभी किसान संगठन ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है की जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक भाजपा नेता और विधायक गांव में नहीं आऐं और अगर आते है तो उसकी खुद की जिमेदारी होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें