Haridwar News

रुड़की : दरगाह बंद फिर भी मन्नत मांगने आ रहे लोग, फर्जी खादिमों की मनमानी

रुड़की-कलियर दरगाह के सभी गेट अगले आदेशो तक बन्द किये गए है तो वहीं कुछ जायरीन अभी भी मन्नते मांगने आ रहे हैं और दरगाह के गेट के बाहर ही दुआ कर जो भी दान चढ़ाना हैं। वह बाहर गेट पर ही चढ़ा कर निकल जाते हैं लेकिन यहां पर फर्जी खादिमों का बोल बाला देखा जा रहा है जिसके बारे में दरगाह प्रबन्धक और मैनेजर तक सभी को मालूम है लेकिन लूट मचाई कराने में मैनेजर या यह कह की दरगाह प्रबन्धक पीछे नहीं है। उन्ही की सह पर दरगाहों में फर्जी खादिमों की एंट्री होती है।

आपको बता दें कि जब यह सब कृत्य हो रहा था तो किसी अज्ञात युवक के द्वारा वहाँ की कई वीडियो बनाई गई जो हम आपको स्क्रीन पर दिखा रहे हैं। वीडियो के अंदर पीआरडी के जवान भी देखे जा रहे हैं जो इस कृत्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सह पर यह सभी काम हो रहा है। दरगाह के दान पर फर्जी खादिम पीआरडी के जवानों के साथ मिलकर इस पूरी लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले की सच्चाई जानने जब हमारे संवाददता कलियर शरीफ दरगाह गए तो वहां पर रहने वाले मन्नवर नामक व्यक्ति ने बताया कि यह सब काम दरगाह प्रबन्धक के इशारों पर हो रहा है और यहां पर जो पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। वह भी इन फर्जी खादिमो के साथ मिलकर अपनी जेब गर्म करने में लगे हैं। गौतलब है कि सभी दरगाहों की जिम्मेदारी जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के पास है और उनके सामने बहुत बार ऐसे मामले आ चके हैं लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई है।

अब देखना यह होगा कि इन फर्जी खादिमों पर कब तक कोई कार्यवाही होती है या फिर यह कहे कि जिनकी सह पर यह सब काम हो रहा है उन ओर कोई गाज गिरती है या नहीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें