Almora NewsBig News

ब्रेकिंग न्यूज़ : अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 4 कोरोना मरीजों की मौत, 28 साल का युवक भी शामिल

Corona breaking

अल्मोड़ा : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यह सिलसिला अभी भी जारी है. वहीं अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल बेस में भी लगातार मौतें हो रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज चार लोगों की मौत हुई जिसमें एक 28 साल का युवक भी शामिल है। जबकि 72 साल के मृतक के घर में सप्ताह में यह दूसरी मौत हो गई। इस वजह से उसके परिवार के लोग अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। एसडीआरफ की टीम ने अंतिम संस्कार किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने चार मौत की पुष्टी की है। बताया जाता है कि गुरुड़ाबाज निवासी 48, पोखरी गांव के 28 साल के युवक, दन्या के बेलक गांव के 40 साल के व्यक्ति और बिरौड़ा गांव के 72 साल के बुजुर्ग ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है 72 साल के बुजुर्ग खीम राम के घर में सप्ताह भर पहले उनकी पत्नी की भी मौत हुई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें