Haridwar NewsHighlight

देहात क्षेत्र में बढा़ कोरोना का ग्राफ, 2 परिवारों के 9 लोग कोरोना संक्रमित

Corona breaking

लक्सर : उत्तराखंड राज्य में लगातार कोरोना मरीजों में आए दिन इजाफा हो रहा है। भले ही सरकार कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का लाख दावा कर रही हो। लेकिन अब यह महामारी लक्सर के देहात क्षेत्रों में भी लगातार जारी है और आए दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

बता दें कि एक दिन पहले ही लक्सर विकासखंड के खानपुर में 11 लोग संक्रमित पाए गए थे जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर आज लक्सर के रायसी गांव में दो परिवारों के 9 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी गली को सील कर परिवार के लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही पूरे गांव को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।और ग्राम पंचायत भवन को कबीर सेंटर बनाया गया है ताकि किसी प्रवासी वह पॉजिटिव आई एम मरीज को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें