Dehradun News

रामनगर : आयुष कोविड रोकथाम रथ को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामनगर -रामनगर विधानसभा क्षेत्र जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए  आयुष कोविड रोकथाम रथ को आज रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह रथ प्रत्येक ग्राम सभा में जायेगी और डॉक्टर की सलाह पर कोविड पॉजिटिव होम क्वारन्टीन और बुखार खासी के लक्षणों वाले मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेगा। साथ ही आयुष रक्षा किट प्रदान करेगा क्षेत्र की जनता शीघ्र ही कोविट 19 बीमारी से मुक्त हो इसके लिए हर स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त्त सरकार ने अपने होम्योपैथी विभाग को सक्रिय किया गया है। यह विभाग भी आयुष विभाग से समन्वय स्थापित के क्षेत्र में दवा का वितरण करेंगे।

रामनगर विधायक ने कहा कि रामनगर अस्पताल को कोविट अस्पताल बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए अवमुक्त किया है। उसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपया उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा और 50 लाख रुपया विधायक निधि से आई सी यू ओर वेल्टीनेटर की लिए दिए जाने की घोषणा की। यह कार्य आयुष के ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ हरीश चंद्र खुल्बे की देखरेख में संचालित किया जाएगा खुल्बे ने बताया कि आयुष रक्षा किट में आयुष काढ़ा, अश्वगंधर गिलोय बटी जैसी स्वास्थ्य वर्धक दवा है। आनेवाले दिनों में आयुष अस्पताल में ऐलोपैथिक की तरह की सभी चिकित्सा कार्य किये जायेंगे।

इस अवसर पर होम्योपैथी की डा0 मिनाशी शर्मा ने बताया कि कोरोना से शरीर मे पढ़ने वाले दुष्पभावों को रोकने में होम्योपैथी की दवा कारगर सिद्ध हुई है जिसका वितरण क्षेत्र में किया जाएगा। इसके साथ साथ नोडल अधिकारी कोविट19 स्वास्थ्य रामनगर डॉ प्रशांत कौशिक के साथ बेहतर समन्यवय स्थापित कर चलेगा ताकि हम कोविट संक्रमण की रोकथाम को उसके प्रारंभिक स्तर पर ही परास्त कर ले।

इस अवसर पर रामनगर ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र रावत , भावना भट्ट नरेंद्र शर्मा, इन्दर लाल, दीपा बिष्ट व रामनगर के उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला व आयुष के चीफ फार्मशिस्ट अंशुल रावत, होम्योपैथी के चीफ फार्मसिस्ट रामआसरे , रवि इष्ट आदि उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें