HighlightNational

बड़ी खबर : निपटा लें बैंक के काम, बंद रहेगी इंटरनेट बैकिंग और ये सेवाएं

internet banking will be closed

एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आज रात कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान आप एसबीआई की इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि, ग्राहकों को बिना रुकावट बैंकिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराने के लिए और सुविधाएं बेहतर करने के लिए 21 मई को रात 10:45 बजे से 22 मई की रात एक बजकर 15 मिनट तक ग्राहकों के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। फिर 22 मई खत्म होने के बाद 23 मई 2021 को रात 2.40 बजे से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक मेंटिनेंस का काम किया जाएगा।

इस दौरान भी ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट और यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इससे पहले सात मई और आठ मई 2021 को भी रखरखाव संबंधी कार्यों के चलते एसबीआई की कुछ सेवाएं प्रभावित रही थीं। सात मई 2021 को रात 10.15 से आठ मई 2021 को देर रात 1.45 तक करेंगे। इस दौरान इंटरनेट बैकिंग सेवाएं, योनो, योनो लाइट, यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें