Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: वैक्सीनेशन को मिलेगी रफ्तार, आज पहुंचेगी इतनी डोज

so much dose will reach today

देहरादून: वैक्सीन की कमी के कारण राज्य में वैक्सीनेशन अधिकांश केंद्रों पर ठप पड़ा हुआ हैं। कुछ जगहों पर बहुत कम वैक्सीन की डोज बची हुई थी, लेकिन राहत की बात यह है कि राज्य को आज वैक्सीन की खेप मिल सकती है। जानकारी के अनुसार आज एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचेंगी। इससे 45 प्लस वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

वैक्सीन कोटा समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से जल्द वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था। नोडल अफसर कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि वैक्सीन आज पहुंच जाएगी। दोपहर तक वैक्सीन पहुंचने के बाद कोविशील्ड को टीकाकरण केंद्रों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा। शनिवार से अभियान फिर शुरू हो सके। राज्य में 18 प्लस वालों के लिए टीकाकरण चल रहा था। 18 प्लस वालों के लिए भी जल्द 1.20 लाख वैक्सीन मिल सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें