Bageshwar newsBig News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मकान पर गिरा पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

बागेश्वर : राज्य में बारिश का कहर जारी है। जिले गुनकोट गांव में एक विशालकाय पेड़ मकान पर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि साल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन ने टीम गांव भेज दी है। भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई।

जबकि कैलाश राम, पूरन राम, मनोज कुमार 20, निर्मला देवी, रेनू, मोहन राम और मनोज कुमार घायल हो गए हैं। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें