Big NewsDehradun News

चकराता में बारिश का कहर, 1 का शव बरामद, 2 लापता

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के साथ बारिश का कहर बरपा। क ई जगहों पर तबाही का मंजर है। कई रास्ते बंद हो गए हैं। बडी़ खबर चकराता जौनसार बावर के क्वासी क्षेत्र से है जहां कबिजनाड खड में बादल फटने से चार लोग हताहत होने की खबर है। मावेशियां भी हताहत हुए हैं। सूचना पर लोक पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे। चंद शर्मा ने किया बयान जारी। विजनाड में मलवा आने से एक छानी दब गई है जिसमें 3 लोग लापता हो गए हैं जिसमे बच्चे शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार लापता लोगों में कोल्हा निवासी मुन्ना नाम का शख्स है और दो उसके बच्चे हैं। तहसील चकराता के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी के बिजनाड छानी में बादल फटने के कारण दबे हुए 1 व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं 2 बच्चियों समेत 3 लोग अभी लापता हैं जिनका ख़ोज एवं बचाव कार्य एसडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें