Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: खनन माफिया ने कर्मचारी पर ताना तमंचा, छुड़ा ले गए ट्रैक्टर ट्राॅली

frees tractor trolley

रामनगर: खनन माफिया का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। माफिया के गुर्गों ने वन निगम कर्मचारियों पर तमंचा ताना और अवैध खनन में लिप्त वाहन को छुड़ा ले गए। निगम कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्राॅली को अवैध खनन करते पकड़ा था। वन निगम के अधिकारी इस मामले पुलिस से शिकायत दर्ज कराएंगे। लेकिन देखने वाली बात है कि इस महामारी के दौर में भी खनन माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं।

दूसरी बड़ी बात यह है कि आखिर खनन माफिया इतना ताकतवर कैसे है कि वो वन निगम के कर्मचारियों पर तमंचा तान दे रहे हैं। खनन सामग्री खुलेआम अवैध खनन कर शहर तक में पहुंचाई जा रही है। अवैध रेता-बजरी से भरे वाहन सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं और विभाग कुम्भकर्णी नींद सो रहा है, जिससे राजस्व को खनन माफिया द्वारा चूना लगाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें