Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: 7 साल तक बेटी के साथ करता रहा गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा!

रुड़की: रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। पिता और बेटी के रिश्ते को सौतेले पिता ने कलंकित कर दिया। रुड़की में एक सौतेले पिता नाबालिग ने बेटी के साथ सात साल तक अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं वो मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाता रहा। यहां तक कि बेटी को उसके भाई की हत्या का डर तक दिखाया। इस मामले में पुलिस ने अब सौतेले पिता पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स से एक महिला ने वर्ष 2014 में दूसरा निकाह किया था। महिला के पहले पति से एक 14 साल की बेटी और एक बेटा था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सौतेले पिता की बेटी पर नीयत खराब हो गई। मौका देख कर वह बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसे एक मोबाइल भी दिलाया।

आरोप है कि उस मोबाइल पर वह सौतेली बेटी को अश्लील फोटो भेजता रहा। यह बात किसी और को बताने पर उसने उसके भाई की हत्या का डर दिखाया। पीड़िता के अनुसार उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। पीड़िता के मुताबिक उसका सौतेला पिता उसे यह कहकर डराता था कि उसने पांच मर्डर किये हैं। उनका आज तक पता नहीं चल पाया है।

इसी डर से वह सात साल तक सब कुछ सहती रही। सौतेले पिता की हरकतों से परेशान होकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके सौतेला पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें