Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: आयुष मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा फैसला, 300 अस्पतालों में लगेंगे 10-10 बेड

देहरादून: आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने कोरोना से लड़ाई के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य में स्थित 300 आयुर्वेदिक अस्पतालों में अब 10-10 बेड इलाज के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमे 5 बेड ऑक्सीजन और 5 सामान्य बेड बनाए जाएंगे। मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। राज्य में 550 आयुर्वेदिक अस्पताल है लेकिन 300 के पास अपना भवन है।

ये अस्पताल 24 घण्टे चलेंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ ऐसे स्थान जहाँ एलोपैथिक इलाज की व्यवस्था नही है वहा ये व्यवस्था काम करेगी।इसके लिए पदों का सृजन व वित्त से मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए मंत्री ने सचिवालय में अफसरो को निर्देशित कर दिया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि 300 डॉक्टर्स 70 स्टाफ की नियक्ति उपनल से होगी।प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करना हमारा फोकस है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें