Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड: विधायक कर्णवाल से बोले लोग, अगली बार वोट मांगा तो लठ्ठ रखा है घर में

रुड़की: कुछ दिनों पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। अब एक और वीडियो झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का वायरल हो रहा है। वीडियो लोग विधायक को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग यहां तक कह रहे हैं कि आपके पद की गरीमा है।

https://www.youtube.com/watch?v=ir7eWV6O19o

वरना आप पिटने लायक हैं। उनको धमकी तक दे डाली कि पद से हटने के बाद दुबारा दिख मत जाना क्षेत्र में।दरअसल, विधायक गांव में विकास कायों की फोटो खिंचवाने पहुंचे थे। उन्हांेने फेसबुक में भी एक पोस्ट की थी, जिसको लेकर ग्रामीण खासे नाराज नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने विधायक को सीधेतौर पर कह दिया कि आपने गांव में कुछ भी नहीं कराया। विधायक पास ही खड़े बुजुर्ग की ओर मुड़ते हैं, तो वो भी तपाक से कह देते हैं कि तुमने गांव में कुछ नहीं कराया। ग्रामीणों को गुस्सा देख विधायक ने चुप्पी रखने में ही भलाई समझी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें