Big NewsDehradun News
उत्तराखंड से बड़ी खबर: चार्ज लेने से पहले दिनेश मानसेरा को हटाने का आदेश जारी

देहरादून: दिनेश मानसेरा को सीएम तीरथ सिंह रावत का मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद से जो विरोध के स्वर उठे थे। उस पर अब मुहर लग गई है। दिनेश मानसेरा की नियुक्ति का आदेश निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसी अटकलें कल से ही लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उनकी नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया है। हालांकि सरकार ने इसमें खुलकर कुछ नहीं लिखा। केवल शासनादेश संख्या लिखकर आदेश जारी कर दिया गया है।
