Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मीडिया सलाहकार पद पर दिनेश मानसेरा की नियुक्ति का आदेश हो सकता है निरस्त!

dinaesh mansera

देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाए जाने के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था। उनकी सोशल मीडिया में पूर्व में गई पोस्टें तेजी से वायरल हो रही थीं। सोशल मीडिया में उनको वामपंथी बताते विरोध भी किया जा रहा था।

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के अनुसार उनको लेकर पार्टी संगठन और सरकार के भीतर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लगातार उनका विरोध किया जा रहा है। पार्टी के कई नेता खुलेतौर पर सोशल मीडिया में मानसेरा की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आदेश निरस्त किया जाता है या नहीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें