HighlightNainital News

उत्तराखंड : प्रभारी मंत्री बोले : वैक्सीन कम है, खत्म नहीं हुई

हल्द्वानी: कोविड के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने राज्य में लगातार हो रही कोरोना वैक्सीन की कमी लगातार हो रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा की राज्य में वैक्सीन समाप्त नहीं हुई है। यह जरूर है कि कई जगह वैक्सीन की कमी है। उन्होंने कहा कि उत्पादन के हिसाब से ही वैक्सीनेशन का आवंटन हो रहा है।

बंशीधर भगत ने कहा कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे और भारी मात्रा में वैक्सीन उत्तराखंड को आएगी। वैक्सीन मिलनते ही लोगों को लगाई जाएगी। फिलहाल जितनी वैक्सीन है, वह लोगों को लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर नागरिक को समय पर वैक्सीन लगाना हमारी जिम्मेदारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें