Almora NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: लगातार बढ़ रहे मामले, ब्लैक फंगस से एक और मौत!

black fungus almoda death

अल्मोड़ा: ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मामले लबढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी सामने आने लगा है। राज्य में अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। एक और मौत का मामला एम्स से ही सामने आया है। इस मरीज को पहले अल्मोड़ा से हल्द्वानी और फिर वहां से एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया था। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के चैखुटिया के ग्राम पंचायत झुडंगा निवासी डॉ. दीपक सिंह के पिता जीवन सिंह का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे, उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण भी मिले थे।

उन्हें बेस अल्मोड़ा से सुशीला तिवारी हल्द्वानी व बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था स उन्होनें एम्स ऋषिकेश में अंतिम सांस ली। वे एक माह तक कोरोना से जंग लड़ते रहे और अंत में निधन हो गया। वे विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें