HighlightNainital News

उत्तराखंड: इस गांव से सीखें Corona मैनेजमेंट, सख्ती से लागू होता है हर नियम

रामनगर: कोरोना का कहर पूरे देश में बरप रहा है। कोरोना के हाहाकार के बीच गांव-गांव में ये वायरस पांच पसार रहा है। लेकिन, कई गांव ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसे ही एक गांव है रामनगर का चुकुम गांव। ये गांव कोराना फ्री है। लोगों की जागरूकता और नियमों का पालन करने से इस साल यहां अब तक कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है।खासत बात यह है कि चुकुम नैनीताल जिले का अंतिम गांव है।

पुल नहीं होने के कारण गांव में जाने के लिए कोसी नदी को पार करना पड़ता है। बारिश होने पर नदी उफान पर रहती है। गांव का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। करीब 850 की आबादी वाले इस गांव के लोगों को रोजाना रोजमर्रा का सामान लेने के लिए नदी पार कर मोहान या रामनगर जाना पड़ता है।

गांव की खास बात उनका कोरोना मैनेजमेंट भी है। ग्रामीण खुद को कोरोना से बचाने के लिए जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। चुकुम अन्य गांवों के लिए भी मिसाल बन गया है। गांव में दिल्ली या दूसरे राज्यों से आने वाले ग्रामीणों को स्कूल में क्वारंटीन किया जाता है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही गांव में घुसने दिया जाता है। गांव में सैनिटाइजेशन भी करवाया जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें