HighlightNainital News

उत्तराखंड : इस जिले में भी वैक्सीन खत्म, वैक्सीनेशन सेंटर बंद

corona vaccine haldwani

हल्द्वानी : नैनीताल जिले में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी हो गयी है, जिसके चलते अब यहां कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिए हैं। हल्द्वानी में केवल एमबीपीजी कॉलेज में केवल एक ही काउंटर में वैक्सीनेशन हो रहा है, जबकि 45 से ऊपर वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन खत्म हो चुकी है।

अभी जिले में केवल 440 डोज वैक्सीन बची हुई है, जबकि 18 से 44 साल के लोगों के लिए 10800 डोज वैक्सीन बची है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पन्त ने बताया की जैसे ही वैक्सीन खत्म होने की कगार पर होती है तो शासन को अवगत करा दिया जाता है उम्मीद है कि जल्द ही कोविशील्ड और को वैक्सीन की डोज मिलेंगी।

वैक्सीन मिलने के बाद तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले में वैक्सीनेशन के लिए सारे स्लॉट खाली है और दर्जनों वैक्सीनेशन सेंटर फिलहाल बंद है केवल 18 से 44 वर्ष की उम्र के चुनिंदा जगहों पर ही अब वैक्सीनेशन हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें