Big NewsDehradun News
उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : आज 136 की मौत, 3700 से ज्यादा मामले आए, 3647 मरीज हुए रिकवर


देहरादून कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने कोविड-19 25 मई तक बढ़ा दिया है। बता दें कि आज उत्तराखंड में 3719 मामले आए तो वहीं 3647 लोग रिकलर हुए।वहीं आज 136 कोरोना मरीजों की मौत हुई है मौत का आंकड़ा डरा देने वाला है। राज्य में अभी 78608 केस एक्टिव हैं। बता दें कि उत्तराखंड में अब कुल मरीजों का आंकडा़ 291005 तक पहुंच गया है। वही अभी तक कुल 5034 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
आज अल्मोड़ा में 200, बागेश्वर में 46, चमोली में 449, चंपावत में 153, देहरादून में 752, हरिद्वार में 464, नैनीताल में 106, पौड़ी गढ़वाल में 205, पिथौरागढ़ में 180, रुद्रप्रयाग में 226, टिहरी गढ़वाल में 299, उधम सिंह नगर में 410, उत्तरकाशी में 238 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 291005 तक पहुंच गया है।
