HighlightNational

BJP सांसद बोलीं- मैं रोज गौ मूत्र का सेवन करती हूं, इसलिए नहीं हुआ Corona

BJP MP said- I consume cow urine every day

भोपाल: देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, लेकिन नेताओं के बतुके लगातार आ ही रहे हैं. कोरोना को लेकर नेता कई तरह के बयान देते आए हैं। ऐसा ही एक बयान बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का सामने आया है। उन्होंने फिर से अजीबो गरीब बयान दिया है.

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि देशी गाय का गौमूत्र फेफड़ों की बीमारी दूर करता है. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं हर रोज गौ मूत्र का सेवन करती हूं, जिसके करण मुझे कोरोना नहीं हुआ और अब तक मैं इस बीमारी से बची हुई हूं. ध्यान रहे कि डॉक्टर कोरोना में गौमूत्र आदि का सेवन नहीं करने को लेकर सलाह देते रहे हैं. भोपाल में रविवार की शाम को आयोजित एक कार्यकम में प्रज्ञा ठाकुर में कहा की मुझे कुछ लोग गायब बता रहे हैं.

जबकि मैं लोंगों की सेवा कर रही हूं. विपक्षी पार्टी कांग्रेस कोरोना संकट के समय प्रज्ञा ठाकुर को लेकर गायब होने का दावा कर रही थी. प्रज्ञा ठाकुर दो साल पहले भी दावा कर चुकी हैं कि कैंसर गौमूत्र आदि के इस्तेमाल से ठीक होता है. बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें