HighlightNainital News

उत्तराखंड : चार महीने से नहीं मिला वेतन, 15 कर्मचारियों की कोरोना से हो चुकी मौत

हल्द्वानी :  कोविड के चलते उत्तराखंड परिवहन विभाग इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से तनख्वाह नहीं दी गई है। कर्मचारी नेता कमल पपनै का कहना है कि कोविड से रोडवेज के 15 कर्मचारियों की मौत हो गयी है, जिनके लिये सरकार से किसी भी तरह के मुआवजे की अब तक घोषणा नही की गई है।

जबकि दूसरे अन्य राज्यों में कोविड के दौरान कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा करवाया गया है, कर्मचारी नेता कमल पपनै का कहना है कि उत्तराखंड रोडवेज की बसें उत्तराखंड की सीमा तक ही जा रही हैं, जिसके चलते रोडवेज की गाड़ियों के तेल का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जब तक कोविड के मामले कम नहीं होते तब तक रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें