HighlightPithoragarh News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : महंगी पड़ी शादी की दावत, 44 लोग कोरोना पाॅजिटिव

पिथौरागढ़: कनालीछीना के ख्वांकोट में 44 लोग संक्रमित हैं। बीते सप्ताह एक शादी समारोह हुआ। इसके बाद क्षेत्र में लगातार लोगों को बुखार और सर्दी की शिकायत होने लगी। चार दिन पूर्व ही गांव में 96 लोगों की जांच की गई। शनिवार को 44 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना गांवों में तेजी से पैर पसार रहा है। स्थिति यह है कि गांव में किसी एक की लापरवाही से पूरा गांव ही चपेट में आ जा रहा है।

बुखार और सर्दी के मरीज कोरोना जांच से घबरा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में कोरोना की दूसरी लहर में जिले का पहला संक्रमित अप्रैल के पहले सप्ताह में मिला था। उसके बाद से अब तक जिले में कुल 17 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। जिनमें 300 से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। यह आंकड़ा बीते साल की तुलना में महज 25 दिन के भीतर ही दो गुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि एक के बाद एक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें