HighlightRudraprayag News

उत्तराखंड: गांव से पैदल दवा लेने बाजार पहुंची थी दादी, घर तक छोड़ आई SI सोनल

रूप्रयाग: उत्तराखंड पुलिस इन दिनों मिशन हौसला चला रही है। इस अभियान के तहत लोगों की मदद की जा रही है। चाहे किसी को राशन पहुंचाना हो, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराना हो। किसी को आॅक्सीजन सिलेंडर दिलाना हो या फिर किसी के घर दवाइयां पहुंचानी हों। हर भूमिका में पुलिस खरी उतर रही है। इसके अलावा भी कई दूसरी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर महिला सब इंस्पेक्टर की सामने आई, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

दरअसल, रुद्रप्रयाग बाजार में ड्यूटी पर तैनात एसआई सोनल रावत ने देखा एक बुजुर्ग अम्मा काफी परेशान सी लग रही थी। सोनल तुरंत आगे बढ़ी और अम्मा से बात की। अम्मा ने बताया जवाड़ी गांव से पैदल ही यहां दवाई लेने आयी हूँ। स्वास्थ्य भी खराब चल रहा है। अब वापस घर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। सोनल ने कहा अम्मा परेशान न हों… उनकी दवाई आदि लेने में मदद की और फिर अपनी स्कूटी पर बैठाकर सकुशल उनके घर छोड़ आयी। अम्मा ने सोनल को खूब आशीष दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें