HighlightNainital News

उत्तराखंड : मंडी में इनकी नो एंट्री, पुलिस ने बंद कराया गेट

barelly road

हल्द्वानी: कोरोना काल में मंडी में लगातार भीड़ उमड़ रही है। इसका देखते हुए पुलिस ने पहले वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया था। लेकिन, फिर भी कुछ बड़ी राहत नहीं मिल पाई थी। इसको देखते हुए अब प्रशासन ने मंडी के और कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत मंडी में नवीन सब्जी मंडी परिसर में चार पहिया और दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

बरेली रोड की तरफ से सब्जी मंडी का गेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ कुछ आवश्यक वाहनों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे में मंडी परिसर में लगने वाला जाम काफी कम हो गया है। जबकि मंडी के पीछे की ओर से गेट खोला गया है। जिस रास्ते से बड़े ट्रक वाहन आदि आवागमन कर रहे हैं। जिससे पर्वतीय प्रदेशों व अन्य जगहों पर किए जा रहे माल ढुलान की आपूर्ति बाधित ना होने पाए।बाजार क्षेत्र में पुलिस की ओर से भी नियम कायदे तीव्र किए गए हैं। जिसमें बाजार में बिना काम के घूमने वाले लोगों को थाने भेजा जा रहा है।

उनकी काउंसलिंग के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। वही कई लोगों को कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। ऐसे में कोरोना नियमों के प्रति लोगों की रुचि दिखाई दे रही है। सड़क पर बिना आवश्यक कार्य के घूमने वाले वाहनों की भी जांच हो रही है। जिसमें आपातकालीन या जरूरी कार्य के बिना सड़क पर आवागमन कर रहे वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई हो रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें