Dehradun News

राघव जुयाल बोले : आप उत्तराखंड की मदद कीजिए, मैं आपकी कंपनी का फ्री में ऐड कर लूंगा

देहरादून : फेमस बॉलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल उत्तराखंड की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने लोगों से ने एक खास अपील की है। राघव जुयाल ने देश की तमाम बड़ी कंपनियों से अपील की है कि आप उत्तराखंड की मदद कीजिए मैं आपकी कंपनी का फ्री में ऐड कर लूंगा। बशर्ते आप उत्तराखंड की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं भिजवाएं।

आपको बता दें कि राघव जुयाल भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश में जुटे हैं कि उत्तराखंड की हर संभव मदद की जाए। बीते दिनों राघव ने उत्तराखंड पुलिस की मदद की थी। राघव ने आँक्सीजन सिलेंडर दिए थे जिसके लिए दून के कप्तान ने राघव को धन्यवाद किया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें