HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड : श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री धाम के कपाट, PM और CM ने कराई पहली पूजा

gangotri dham kapat

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट बैशाख शुक्ल तृतीया के शुभ मुहुर्त पर विधिविधान के साथ सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। धाम के कपाट खुलने पर पही पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नाम हुई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। पूजा-अर्चना के लिए धामों के कपाट निर्धारित तिथियों पर खोले जा रहे हैं। कपाट खुलने के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। 17 मई को सुबह 5 बजे केदारनाथ धाम और 18 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस मौत पर गंगोत्री मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें