Big NewsNational

भारत में शुरु हुआ पहले विदेशी टीके से टीकाकरण, स्पूतनिक की पहली डोज दी गई

sputnik v

 

भारत में पहली बार अब कोरोना से लड़ाई में विदेशी टीकों की मदद भी शुरु हो गई है। देश में पहली बार कोरोना वैक्सीन का विदेशी टीका लगाया गया है। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका दीपक सापरा को दिया गया है। उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया है। दीपक सापरा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं। कोरोन के खिलाफ लड़ाई में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पहले से लोगों को लगाई जा रही है ऐसे में तीसरी वैक्सीन आने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को और ज्यादा बल मिलेगा।

 

बता दें कि भारत में रूस की स्पुतनिक वी कोरोना वैक्सीन की कीमत भी तय कर दी गई है। यहां इसकी कीमत 948 रुपये होगी। वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगी। टैक्स के बाद एक डोज की कीमत 995 रुपये हो जाएगी।

स्पुतनिक वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि कोरोना महामारी के खिलाफ यह वैक्सीन अगले सप्ताह की शुरूआत में देशभर के बाजारों में मिलने लगेगी। सरकार ने यह घोषणा स्पुतनिक वी वैक्सीन की 150,000 डोज की पहली खेप पहुंचने के 12 दिन बाद की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें