HighlightNainital News

उत्तराखंड : युवक ने उखाड़ कर फेंक दिया था शिवलिंग, इन्होंने फिर किया स्थापित

लालकुआं : पिछले दिनों अम्बेडकर नगर वार्ड में स्थित मंदिर से एक शरारती युवक ने शिवलिंग को उखाड़ कर फेंक दिया गया था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार उसे जेल भेज दिया।

जिस मंदिर परिसर से शिवलिंग को खंडित किया गया था, उसे फिर से हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधि विधान के साथ पुनः स्थापित कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस अवसर पर हिन्दू नेता कमल मूनि ने कहा कि बीते दिनों एक अराजक तत्व व्यक्ति द्वारा शिवलिंग को तोड़ कर फेंक दिया गया था।

जिस पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर भेज दिया है। आज सभी लोगों ने मिलकर पुनः पूजा पाठ कर शिवलिंग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यक्ति समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्ति होते हैं जो आपसी भाईचारा को बिगड़ना चाहते हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें