HighlightNainital News

उत्तराखंड : युवाओं ने खास बनाई ईद, फूल देकर डॉक्टरों को कहा थैंक्यू

giving flowers

हल्द्वानी : पूरे देश में आज ईद बड़ी सादगी से मनाई जा रही है। कोविड-19 चलते सरकार ने ईद के त्यौहार को मनाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ईद मनाने की अपील की है। ईद के मुबारक मौके पर आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा के युवाओ द्वारा एक अलग परपंरा से ईद मनाई गई। युवाओं ने अस्पताल में जाकर डॉक्टरों के साथ अनोखे अंदाज में ईद मनाकर डॉक्टरों का शुक्रिया किया।

बनभूलपुरा के युवाओं द्वारा आज पूरी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ईद मनाई। सी दौरान ना तो गले मिले और ना हाथ मिलाया। दूर से ही फूलों के गुलदस्ते देकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। जहां एक और पूरे देश में कोरोना महामारी ने पैर पसार रखे हैं। वही डॉक्टर भी इस समय भगवान का रूप साबित हो रहे हैं, जिसको लेकर आज बनभूलपुरा के कुछ युवकों ने हल्द्वानी के सौबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में जाकर डॉक्टरों का हौसला अफजाई किया और उन्हें गुलाब के फूल व बुकें भेंट कर उनका सम्मान देते हुए ईद की बधाई पेश की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें