HighlightRudraprayag News

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, अलकनंदा में समाया डंपर, इतने लोग थे सवार

 

रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूद्रप्रयाग पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे सब्जी से भरा एक वाहन अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक और हेल्पर सवार बताए जा रहे थे, जिनमें से ट्रक के हेल्पर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचा ली, जबकि दो लोगों को पता नहीं चल पाया है। रुद्रप्रयाग में आरसीसी कंपनी आॅल वेदर का कार्य कर रही है।

कंपनी का डम्पर आज सुबह चार बजे के करीब तिलणी से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था।इस दौरान पेट्रोल पंप के पास डम्पर अलकनंदा नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार रूद्रप्रयाग की ओर से तेजी से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में डम्पर अनियंत्रित हो गया और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल रुद्रप्रयाग कुंवर सिंह बिष्ट ने एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के साथ ही जल पुलिस की टीम को मौके पर बुला लिया। कुंवर

बिष्ट ने बताया कि डम्पर में दो लोग सवार थे, जिसमें चालक नदी में समा गया है, जबकि हेल्पर फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी में जल पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक चालक का कोई अता पता नही चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें