HighlightUttarkashi News

उत्तरकाशी ब्रेकिंग: यहां गिरी आकाशीय बिजली, 6 लोग घायल

6 people injured

उत्तरकाशी: जिले के मोरी प्रखंड के लिवाडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छह ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी को दी है। घायल ग्रामीणों को डंडी कंडी के ज़रिए सड़क मार्ग की फिताडी तक ला रहे हैं।

घायलों को लेने के लिए पुरोला और मोरी से एंबुलेंस रवाना हो चुकी है। इसके अलावा नायब तहसीलदार जिनेन्द्र सिंह रावत भी मौक़े के लिए रवाना हुए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लिवाड़ी गांव से सूचना मिली कि छह ग्रामीण गुरुवार दोपहर को गांव के निकट खेतों में काम करने के लिए गए थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से छह ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए और गंभीर घायल हो गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें