Big NewsDehradun News

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का बेतुका बयान : कोरोना वायरस भी एक प्राणी, उसे भी जीने का हक़, इसलिए वो रूप बदल रहा

देहरादून : देहरादून समेत प्रदेश भर में कोरोना का प्रकोप जारी है अब तक कई लोगों ने अपनी इस से जान गवा चुकी है और साथ ही कई लोग अभी भी इससे ग्रसित हैं तो वहीं दूसरी और उत्तराखंड के मंत्री नेता कोरोना को लेकर कई ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे सरकार संगठन और खुद उनकी जमकर फजीहत हो रही है।

जी हां पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना पर बेतुका बयान देकर अपनी फजीहत करा ली है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं एक दार्शनिक बात करता हूं कि कोरोना वायरस भी एक प्राणी है और उसे भी जीने का हक़ है। पूर्व सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हम लोग कोरोना वायरस के पीछे पड़े हुए हैं इसलिए वह भी तरह-तरह के रूप बदल रहा है। आगे पूर्व सीएम ने कहा कि लोगों से बचने के लिए कोरोना वायरस बहरूपिया हो गया है। ऐसे में हमें अपनी चाल तेज करते हुए रफ्तार बढ़ानी चाहिए। ताकि कोरोना वायरस को पीछे छोड़ जा सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें