Nainital NewsUdham Singh Nagar News
लालकुआं : जंगल से रास्ता भटक कर गांव में घुसे दुर्लभ वन्य जीव रैकून, लोगों का उमड़ा हुजूम


लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दूखत्ता में जंगल से रास्ता भटक बदहवास होकर गांव में घुसे दुर्लभ वन्य जंतु (रैकून) ग्रामीणों के लिए कौतूहल का कारण बन गया। गौला रेंज के जंगलों में विभिन्न प्रकार के वन जंतुओं की बड़ी संख्या है जिसमें दुर्लभ प्रजाति कि रैकून मादा आज अपने 4 बच्चे के साथ जंगल की सीमा पार कर बिन्दूखत्ता क्षेत्र विकासपुरी स्थित ग्रीन फूड अकेडमी स्कूल में जा घुसी. वहीं जंगली जानवर रैकून को देखने के लिए लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना गोला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी गई।
सूचना पाकर वन विभाग के आरक्षी पान सिंह मेहता ने अपनी टीम के साथ मौके पर आकर बडी़ मशक्कत के बाद उन्हें संरक्षण में ले लिया। जिसे कुशलतापूर्वक जंगल में छोड़ दिया गया है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया।