Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : कर्फ्यू में हीरो बनकर घूम रहे थे बाहर, 14 लड़के चढ़े पुलिस के हत्थे, फिर जानिए क्या हुआ

ऋषिकेश : उत्तराखंड में 18 मई तक कर्फ्यू लागू है वही सरकार समेत पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है और बेवजह घर से बाहर ना आने की भी लगातार अपील कर रही है लेकिन आज के नौजवान बेवजह सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे ही 14 लड़कों को पुलिस ने पकड़ा और उनको चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आज ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने मोर्चा संभालते हुए लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की और साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक खाली टेंपो ट्रैवलर की व्यवस्था कर उसको साथ लेकर ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत कोविड-19 के दौरान जारी “कोविड कर्फ्यू” का कढ़ाई से पालन करवाया गया।
*”कोविड कर्फ्यू” के दौरान दी गई समय सीमा के के बाद नियमों का उल्लंघन कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले 14 (चौदह) लड़कों को पकड़ कर थाने लाया गया। जहां सभी को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा घूमते दिखाई देने पर इन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
बता दें कि लगातार ऋषिकेश पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंंग की जा रही है और साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त सेे सख्त कार्रवाई की जा रही है इसमेंं खुद ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने मोर्चा संभाल रखा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें