HighlightNational

कुछ दिनों बाद ही मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन की कोरोना से मौत, दूल्हा गंभीर

यूपी समेत देश भर में कोरोना का कहर जारी है। सरकार समेत शासन के अधिकारी और पुलिस की लाख अपील के बाद भी लोग सतर्क नहीं हैं और अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। ताजा मामला यूपी के लखीमपुरी खिरी का है जहां शादी की खुशियां कुछ दिनों बाद ही मातम में बदल गई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक नई नवेली दुल्हल की शादी से महज 12 दिन बाद कोरोना से मौत हो गई, वहीं पति​ भी उसकी सेवा करते हुए संक्रमित होने के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।इस घटना से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई है।परिवार गम में है। शादी की खुशियां कुछ दिनों बाद ही मातम में बदल गई। जिस घर में कुछ रोज पहले ही शहनाइयां बज रही थी वहां मातम छाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहूंची है और सभी की जांच की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें