Big NewsNational

एक बार फिर मामलों में उछाल, 3,62,632 नए मरीज सामने आए, 4 हजार से ज्यादा की मौत

बीते दो दिन से कोरोना मामलों में कमी आई थी तो वहीं आज एक बार फिर मामलों में उछाल आया है। जी हां बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक भी हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है। बता दें कि 24 घंटे में 4128 लोगों ने जान गंवाई।

बता दें कि देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें